हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर खाकी का मेगा एक्शन, SP ने बाइक पर नशे के हॉटस्पॉट पर ताबड़तोड़ दबिश दी
जिला मुख्यालय पर रविवार को पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई करते हुए सेफ सिटी अभियान को और तेज कर दिया। पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य खुद बाइक पर मैदान में उतरे और शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा कर जमीनी हालात का जायजा लिया। उनके साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद विश्नोई समेत करीब 10 बाइक सवार पुलिसकर्मियों की टीम मौजूद रही।