रसूलाबाद: रसूलाबाद कोतवाली परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ संपन्न,समाधान दिवस में पहुंची शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण
शनिवार को रसूलाबाद कोतवाली परिसर में क्षेत्राधिकारी राजीव सिरोही की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न हुआ।जिसमें आए हुए फरियादियों की शिकायतों को सुनने के बाद उनका मौके पर निस्तारण किया गया।इस मौके पर क्षेत्राधिकारी राजीव सिरोही कोतवाल मुकेश कुमार सोलंकी सहित राजस्व विभाग के अधिकारी गण मौजूद रहे।