रसूलाबाद: मलखानपुर गांव में शरारती तत्वों ने अंबेडकर मूर्ति को किया क्षतिग्रस्त ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना,जांच शुरू
रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मलखानपुर गांव में शनिवार को शरारती तत्वों ने अंबेडकर पार्क में लगी मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई, और सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। थाना प्रभारी मुकेश कुमार सोलंकी ने क्षतिग्रस्त हुई मूर्ति सही कराई और मामले में जांच शुरू की है।