रसूलाबाद: असालतगंज के पास आलू लेकर जा रहे ट्रैक्टर में ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर किसान की हुई मौत मचा कोहराम
असालतगंज के पास आलू लेकर कोल्ड स्टोर में रखने के लिए जा रहे किसान कैलाश नाथ के मौरम से लदे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।जिससे घटनास्थल पर ही किसान कैलाश नाथ की दर्दनाक मौत हो गई।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया और ट्रक को कब्जे में ले लिया। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू की है।