रसूलाबाद: रसूलाबाद पहुंचे सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, लोगों ने किया स्वागत
शुक्रवार को रसूलाबाद पहुंचे सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जहां पर कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। रसूलाबाद नगर पंचायत के रनर प्रत्याशी के समर्थित नेता अतहर खान भुट्टो के आवास पर पहुंच कर उन्होंने मुलाकात की,इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी सुना और उनकी हर समस्याओं में साथ खड़े होने की बात कही।