शाहनगर: जिले में स्वीकृत 144 एकल ग्राम नल जल योजनाओं में से 105 पूर्ण व 39 का निर्माण कार्य जारी, पन्ना कलेक्टर ने दी जानकारी
जिले में स्वीकृत 144 एकल ग्राम नल जल योजनाओं में से 105 पूर्ण हो गई हैं जबकि 39 योजनाएं प्रगतिरत हैं। पन्ना कलेक्टर हरजिंदर सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने कार्य पूर्णता के अनुसार प्रगतिरत योजनाओं को 1 से 6 माह की अवधि में पूर्ण करवाने के निर्देश दिए हैं।