अरवल: अरवल के स्काउट-गाइड कैडेट्स को राष्ट्रीय जंबूरी के लिए हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना
Arwal, Arwal | Jan 7, 2026 जिए उच्च विद्यालय अरवल से स्काउट-गाइड कैडेट्स को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी दीपक कुमार सिन्हा एवं प्रधानाध्यापक अखिलेश्वर कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के प्रथम राष्ट्रीय रोवर/रेंजर जंबूरी के लिए रवाना किया गया। दीपक सिन्हा ने कहा, "नेशनल इवेंट में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करें।