गिरिडीह: बरवाडीह कर्बला मैदान में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बी.आर. अंबेडकर की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
जिला कांग्रेस कमेटी के स्वास्थ्य प्रकोष्ठ की ओर से बरवाडीह कर्बला मैदान में मंगलवार को 12 बजे बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश केडिया उपस्थित रहे।