बीना: विहन्ना वेयर हाउस में बारदाना न होने से परेशान किसानों ने भानगढ़ रोड पर लगाया जाम, तहसीलदार ने दिया आश्वासन
Bina, Sagar | May 1, 2026 बिहन्ना वेयरहाउस में बारदाना नहीं होने की वजह से तोल नहीं हो पा रही। जिसकी वजह से किसान कई दिनों से परेशान है और किसान भूखे प्यासे तोल का इंतजार कर रहे थे। तोल नहीं होने से परेशान होकर बड़ी संख्या में किसानों ने शुक्रवार को भानगढ़ रोड पर रास्ता बंद कर दिया। और जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलते ही मौके पर भानगढ़ थाने से जवान एवं तहसीलदार नंबर पंथी पहुंचे।