बलिया: कुरेजी नोनिया पूरा में सड़क पर मकान का पिलर बनाने को लेकर विवाद, वीडियो हुआ वायरल
Ballia, Ballia | Apr 11, 2026 गड़वार थाना क्षेत्र के कुरेजी नोनिया पूरा में सड़क पर मकान का पिलर बनाने को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिसका वीडियो बनाकर किसी ने शनिवार की दोपहर 1 बजे वायरल कर दिया। मोहल्ले वालों ने कार्य को रोक कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्य रुकवा दिया।