बैरगनियां: बैरगनिया थाना परिसर में 2572.5 लीटर शराब का विनष्टीकरण, जेसीबी से किया गया नष्ट
बैरगनिया थाना परिसर में विभिन्न कांडों में जप्त कुल 2572.5 लीटर शराब का विनष्टीकरण किया गया। इसमें 2553.5 लीटर देसी शराब एवं 19 लीटर अंग्रेजी शराब शामिल थी। थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार गिरी, एएसआई मृत्युंजय चौधरी एवं अंचलाधिकारी के नेतृत्व में जेसीबी मशीन की सहायता से शराब को नष्ट किया गया।