मिर्ज़ापुर: कछवा थाना क्षेत्र के पडेरी गांव में घर के कमरे में पंखे से फांसी के फंदे पर झूलता मिला किशोरी का शव, मचा हड़कंप
बताते चले कि कछवा थाना क्षेत्र के पडेरी गांव में बुधवार की सुबह लगभग 8:00 बजे। एक किशोरी का शव पंखे में फांसी के फंदे पर झूलता मिलने से। परिवार में कोहराम मच गया। मृतका की पहचान गुड़िया सरोज पुत्री कैलाश नाथ सरोज। उम्र लगभग 17 साल निवासी पडेरी थाना कछवा जनपद मिर्जापुर के रूप में हुई है। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने। शव को कब्जे में लेकर। पोस्टमार्टम को भेजा।