जयसिंहनगर: करकी बस स्टैंड के पास दुर्घटना में युवक की मौत, पुलिस ने मामला दर्ज किया
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत करकी बस स्टैंड के पास में एक्सीडेंट का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने बुधवार की शाम 5 बजे लगभग जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल तहरीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि विगत दिनों करकी बस स्टैंड के पास में एक्सीडेंट में हो गया था, जिसमें विवेक मिश्रा पुत्र स्व. राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा उम्र 26 वर्ष निवासी करकी की मौत हो गई।