गोपालगंज: विजयीपुर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को किया गिरफ्तार: एसपी विनय तिवारी
विजयीपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के अमवा दुबे गांव में छापेमारी कर हत्या के प्रयास मामले के नामजद अभियुक्त सुभाष यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके ठिकाने से दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में