राज्य सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठ, परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इस वर्ष इसकी थीम “सीख से सुरक्षा, टेक्नोलॉजी से परिवर्तन” निर्धारित की गई है। माहभर चलने वाले कार्यक्रमों का क्रियान्वयन जिला सड़क सुरक्षा समिति द्वारा किया जा रहा है।