बरेली: बरेली में धानुक होने की मिली सजा, घर में घुसकर परिवार पर हमला, सिर फोड़ा, पीड़ित बोला- अब तक नहीं लिखी रिपोर्ट
बरेली के शीशगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम शाहपुरा में जातिसूचक गालियां और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित महेन्द्र पाल ने SSP बरेली को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि गांव के कुछ लोगों ने धानुक जाति का होने पर उसके परिवार पर हमला किया। पीड़ित के मुताबिक 13 मई की शाम आरोपी जबरन घर में घुस आए और पत्नी व मां को जातिसूचक गालियां देने लगे। विरोध करने पर लाठी-