बरेली: गुम हुआ मोबाइल… अब मिलेगा वापस! बरेली पुलिस ने 410 फोन बरामद कर लौटाए मालिकों को
बरेली से एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने आम जनता का भरोसा एक बार फिर जीत लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मार्च महीने में 410 गुम/खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई जा रही है। आज 5 अप्रैल 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित रविन्द्रालय में इन सभी मोबाइल फोन को उनके असली