पचरुखी: जसौली बलुआ टोला के समीप बाइक की ठोकर से महिला हुई जख्मी
जसौली बलुआ टोला के समीप सोमवार की संध्या बाइक की ठोकर से एक महिला जख्मी हो गई। जख्मी महिला सोनवर्षा निवासी रेहाना खातून बताई जा रही है। जख्मी महिला का स्थानीय लोगों की मदद से सिवान सदर हॉस्पिटल में इलाज कराया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रेहाना खातून सड़क क्रॉस कर रही थी। इसी दौरान सिवान की ओर से आ रही बाइक ने ठोकर मार दी और भाग गया।