पचरुखी: तरवारा मोड़ सिवान से लड़की हुई गायब, पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी
तरवारा मोड़ सिवान स्थित जीजा के घर आई एक युवती गायब हो गई। घटना शनिवार की बताई जा रही है। सोमवार को इस मामले में युवती के पिता ने सराय थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।