माण्डलगढ़: मांडलगढ़: पूर्व विधायक भंवर लाल जोशी की तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, 501 फलदार वृक्ष लगाए जाएंगे
मांडलगढ़। पूर्व विधायक व श्री जोगणिया माता संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष स्व. भंवर लाल जोशी की तीसरी पुण्यतिथि पर सामाजिक, पर्यावरण व धार्मिक कार्यक्रम हुए। त्रिवेणी संगम पर घाट स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया गया। मछलियों को दाना डाला और भगवान शिव का अभिषेक हुआ।