नानपारा: नानपारा मंदिर में भव्य कन्या भोज का आयोजन, महाष्टमी पर पहुँचे श्रद्धालु, मंदिरों में भक्ति और उल्लास का माहौल
शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी के पावन अवसर पर नगर के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत माहौल देखने को मिला। इस पावन पर्व पर नगर के प्रसिद्ध सतरूपा अष्टभुजा दुर्गा मंदिर और श्री विश्वनाथ मंदिर प्रांगण में भव्य कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया