लातेहार: मुहर्रम को लेकर लातेहार में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगरानी
लातेहार। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला मुख्यालय समेत विभिन्न प्रखंडों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जिले के संवेदनशील चौक-चौराहों, धार्मिक स्थलों और प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासन की ओर से लगातार निगरानी रखी जा रही है।