चिचोली: करोड़ों की लागत से बन रहे भवन में सुरक्षा ताक पर, मजदूरों की जान से खिलवाड़
चिचोली नगर में करोड़ों रुपए की लागत से निर्माण अधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का नया भवन वर्तमान में चर्चा का विषय बना हुआ है लेकिन यह चर्चा विकास को लेकर नहीं बल्कि निर्माण स्थल पर बढ़ती जा रही लापरवाही को लेकर है जहां पर मजदूरों की सुरक्षा को तात्पर्य कर उनसे काम करवाया जा रहा है ।