कराहल: कराहल विकासखंड के करियादेह, चकरामपुरा, खैरी में कृषि संकल्प अभियान, किसानों को उन्नत खेती के लिए प्रोत्साहन
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में जिले में 'विकसित कृषि संकल्प अभियान' के तहत गठित टीमों द्वारा किसानों को उन्नत खेती, किसानी की तकनीकों, नवाचारों और जैविक-प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके साथ ही नरवाई के उचित प्रबंधन के बारे में भी किसानों को जागरूक किया जा रहा है।