कराहल: किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने की सलाह, विकसित कृषि संकल्प अभियान में जानकारी दी गई
विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती की ओर प्रोत्साहित करने का कार्य जिले के विभिन्न विकासखंडों में तेज़ी से जारी है। इसी क्रम में विकासखंड कराहल की कृषि टीम द्वारा ग्राम भोटूपुरा, खिरखिरी एवं बाढ़ में पहुंचकर लगभग 400 किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी प्रदान की गई।