नामकुम: पुरुलिया रोड स्थित एक पति-पत्नी के विवाद पर पहुंची पुलिस, नाबालिग के पास से देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामत
Namkum, Ranchi | Jul 3, 2026 पुरुलिया रोड स्थित एक पति-पत्नी के विवाद पर पहुंची पुलिस के द्वारा नाबालिग के पास से देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया है। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे प्रेस रिलीज जारी कर पुलिस ने बताया कि पुलिस ने बरामद देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस को विधिवत जब्ती सूची बनाकर जब्त कर लिया। साथ ही एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।