महोबा: महोबा के बघवा खोड़ा के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज किया रिफर
Mahoba, Mahoba | Jul 1, 2026 बांदा के ग्राम गंछा निवासी 30 वर्षीय पुष्पेंद्र पुत्र राजनारायण बाइक में सवार होकर कबरई आ रहा था। तभी बघवा खोड़ा के पास ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे ने बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने घायल का प्राथमिक उपचार कर उसे मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया है।