घाघरा: डुको पीपरटोली गांव स्थित
कोयल नदी में कपड़ा धोने के क्रम मे डूबने से एक महिला की मौतग्रामीणों ने दी जानकारी
घाघरा थाना
Ghaghra, Gumla | Jun 17, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र के डूको पीपर टोली गांव स्थित कोयल नदी में बुधवार को कपड़ा धोने के दौरान एक महिला की डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान बुधनी उरांव के रूप में हुई है। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने शाम करीब साढ़े 5 बजे पुलिस को दी, जिसके बाद घाघरा थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर थाना ले आई।