गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में साहू समाज का शक्ति प्रदर्शन: भाजपा प्रदेश महामंत्री नितिन अभिषेक और प्रदेश मंत्री सुषमा साहू का भव्य अभिनंदन
गया शहर के टिकारी रोड स्थित तैलिक साहू भवन में रविवार को 2 बजे तैलिक साहू समाज की ओर से एक भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में भारतीय जनता पार्टी के नव मनोनीत प्रदेश महामंत्री नितिन अभिषेक तथा प्रदेश मंत्री सुषमा साहू का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मगध प्रमंडल के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में तैलिक साहू समाज के पुरुषों, महिलाओं