सुसनेर: बामनियाखेड़ी में कुएं से मिला महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी
ग्राम बामनियाखेड़ी में शुक्रवार दोपहर 12 बजे के लगभग एक दर्दनाक हादसा सामने आया। जहां कुएं में गिरने से एक महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान धापू बाई पत्नी भेरूसिंह के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर काला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल लाया गया है। पुलिस जांच में जुट गई हैं।