कलसी: साहिया, कालसी व खत पंजगांव में हुआ अयोध्या राम मंदिर से आये अक्षत का वितरण
Kalsi, Dehradun | Jan 10, 2024 अयोध्या राम मंदिर से आए अक्षत का वितरण आज कालसी खंड के साहिया, कालसी व खत पंजगांव में हुआ। रुद्र सेना के संस्थापक के नेतृत्व में राम भक्तों ने घर-घर जाकर अयोध्या राम मंदिर से आए अक्षत का वितरण किया। 22 जनवरी को अयोध्या में राम भगवान नए मंदिर में विराजमान होंगे, इसी कड़ी में प्रदेश भर की विभिन्न जगहों पर राम भक्त अयोध्या राम मंदिर के अक्षत का वितरण कर रहे हैं।