बगोदर: मुंडरो में उलगुलान दिवस के अवसर पर भाकपा माले की लोकल कमेटी का हुआ सम्मेलन
महान क्रांतिकारी बिरसा मुंडा के 127 वें शहादत दिवस के अवसर पर बगोदर में मुंडरो में भाकपा माले लोकल कमेटी का 5 वाँ सम्मेलन मंगलवार की शाम पांच बजे आयोजित किया गया। जिसमें फासीवाद के खिलाफ बिरसा मुंडा के अदम्य उलगुलानी संघर्ष को तेज करने का संकल्प लिया गया.सम्मेलन की शुरुआत में बिरसा मुंडा समेत तमाम शहीद एवं दिवंगत लोगों की याद में एक मिनट का मौन रखा गया।