घोरावल: घोरावल पुलिस द्वारा अपहृता को सुकशल दस्तयाब कर व अभियुक्त को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश पर बुधवार को थाना घोरावल पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत विभिन्न धाराओ से सम्बन्धित अपहृता की सकुशल दस्तयाब करते हुए अभियुक्त सोनू पुत्र बुल्लू निवासी ग्राम रेही थाना घोरावल जनपद सोनभद्र उम्र करीब 20 वर्ष को घोरावल मीरजापुर बाईपास पेढ़ नहर के पास से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।