घोरावल: हाथी चौकी अंतर्गत मुख्य सड़क मार्ग पर एक अनियंत्रित ट्रेलर खड़ी ट्रक से टकराई, ट्रेलर का अगला हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त
हाथी नाला चौकी क्षेत्र अंतर्गत वाराणसी शक्ति नगर मुख्य मार्ग पर सोमवार को एक अनियंत्रित ट्रेलर जो रेणुकूट से वाराणसी की तरफ जा रही थी अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में टेलर का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया जबकि ट्रेलर चल रहा चालक घायल हो गया जिसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार हेतु ले जाया गया जहां घायल का उपचार किया जा रहा।