कोईलवर: नरवीरपुर में रविदास जयंती पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन जाप पार्टी के नेता रघुपति यादव ने किया
चांदी थाना क्षेत्र के नरविरपुर में संत शिरोमणि रविदास जयंती के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम दुगोला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन जन अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के रघुपती यादव ने किया। आयोजन कमेटी के द्वारा मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।