पीरो: पसौर के समीर आलम ने इंटर में बाजी मारी, प्रखंड का नाम किया रोशन
Piro, Bhojpur | Mar 23, 2026 पीरो प्रखंड के पसौर गांव निवासी हाजी हसानुद्दीन के सुपौत्र समीर आलम ने इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी परीक्षा परिणाम में समीर आलम ने 405 अंक प्राप्त कर समता हाई स्कूल अमोरजा में प्रथम स्थान हासिल किया। समीर आलम के पिता फिरोज आलम बराड़ मध्य विद्यालय में शिक्षक हैं।