बिंदकी: बिंदकी में आयोजित प्रांतीय शिशु वाटिका प्रशिक्षण वर्ग में क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमचंद बोले --शिक्षा संस्कार युक्त हो
फतेहपुर जनपद के बिंदकी के लंका रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रविवार की सुबह लगभग 10:00 बजे वाटिका वर्ग प्रशिक्षण के 9 वें दिन उद्घाटन क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमचंद ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि छात्रों का सर्वांगीण विकास करना हमारा लक्ष्य है। शारीरिक शिक्षा योग शिक्षा संगीत शिक्षा संस्कृत शिक्षा तथा नैतिक आध्यात्मिक शिक्षा जरूरी है।