मुरैना नगर: कुम्हार गली में आधी रात आग का कहर, शॉर्ट सर्किट से ई-रिक्शा जला, मजदूर की रोजी-रोटी पर संकट
मुरैना नगर निगम क्षेत्र के गणेशपुरा की कुम्हार गली में बीती रात शॉर्ट सर्किट से खड़े ई-रिक्शा में अचानक आग लग गई। चालक राकेश गोले का वाहन पूरी तरह जल गया। आसपास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन काबू नहीं पाया जा सका। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग बुझाई।घटना का वीडियो आज गुरुवार सुबह से वायरल हो रहा है, नुकसान से परिवार की रोजी-रोटी पर संकट गहरा गया है।