बबेरू: साथी गांव में छत के ऊपर छानी बनाते समय युवक छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल, सीएचसी बबेरू से जिला अस्पताल किया गया रिफर
Baberu, Banda | Jul 10, 2026 बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत साथी गांव निवासी युवक तीरथ पुत्र शिवकुमार 28 वर्ष यह आज शुक्रवार की देर शाम अपने घर की छत पर छानी बना रहा था, तभी छानी बनाते समय छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों के द्वारा सीएचसी बबेरू में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।