मैनपुरी: शहर के रामलीला मैदान में फाल्गुन महोत्सव में श्री श्याम भक्त सेवा समिति की ओर से सुंदरकांड का किया गया आयोजन
मंगलवार को शहर के रामलीला मैदान में फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें श्री श्याम भक्त सेवा समिति की और से सुंदरकांड का आयोजन किया गया। जिसमें पंडित विष्णु वेदांश दुबे आचार्य गोविंद दुबे के मुख से सुंदर पाठ किया गया। सुंदरकांड में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जहां उन्होंने सुंदरकांड को सुनने का काम किया है।