मोहनलालगंज: राशन कार्ड धारक को दो महीने से नहीं मिला अनाज, सिस्टम में मृत दिखाया गया
लखनऊ के मोहनलालगंज में मंगटइया ग्राम पंचायत में राशन व्यवस्था की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां राशन कार्ड के मुखिया को सरकारी रिकॉर्ड में मृत घोषित कर दिए जाने के कारण परिवार को पिछले दो महीनों से राशन नहीं मिल पा रहा है। पीड़ित परिवार ने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन समाधान नहीं हुआ।