कैंपियरगंज: ग्राम करमहा में भूसा बनाने वाली मशीन से निकली चिंगारी से कई एकड़ खड़ी फसल जलकर हुई राख
ग्राम करमहा में भूसा बनाने वाली मशीन से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, तेज हवा के चलते करमहा से होते हुए मोहम्मद और सालेमपुर तक जा पहुंची, जहां खेतों में खड़ी फसल आग की लपटों में घिरकर राख हो गई, जिसमें किसानों की लाखों की फसल जलकर खाक हो गई, जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुची और कड़ी मशक्क़त के बाद आग पर काबू पाया