अमरोहा: अमरोहा में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, धारदार हथियार चले, 10 लोग घायल, 16 पर दर्ज हुआ केस
Amroha, Amroha | Jun 22, 2026 अमरोहा जनपद की डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव कानपुरा में आज सोमवार की सुबह करीब 8:00 बजे दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चल गए। खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के करीब 10 लोग घायल हो गए।