पकरीबरावां: देवधा गांव में जुबली स्टार निरहुआ के नाम पर रंगमंच कार्यक्रम का आयोजन, दुर्गा पूजा के अवसर पर विशेष नाटक का मंचन
पकरीबरावां प्रखंड स्थित देवधा गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान रंगमंच पर जुबली स्टार उर्फ निरहुआ जी के नाम से जुड़े विशेष नाटक का मंचन किया गया। कार्यक्रम को लेकर गांव में उत्साह का माहौल देखने को मिला।नाटक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए और कलाकारों की प्रस्तुति का आनंद लिया।