बिजनौर: गांव नारायणपुर में आबादी में रोज आता है गुलदार, वन विभाग ने जंगल में लगाया पिंजरा
Bijnor, Bijnor | Jun 28, 2026 बिजनौर में मंडावर क्षेत्र के गांव नारायणपुर में आबादी के नजदीक गुलदार की दस्तक से लोग भयभीत हैं। गांव निवासी किसान हेमेंद्र पाल के घर में गुलदार ने घुसकर एक गोवंश पर हमला कर दिया था। मामले की शिकायत के बाद वन विभाग की टीम में शनिवार रविवार की रात को जंगल में पिंजरा लगा दिया है। रविवार सुबह 8:00 बजे रेंजर ने बताया कि गुलदार को पकड़ने की कवायद की जा रही है।