बसेड़ी: किसानों को उपलब्ध कराए जाएंगे उच्च गुणवत्ता वाले पौधे
राजस्थान वन विभाग द्वारा आरएफबीडीपी परियोजना के अन्तर्गत प्रोत्साहन आधारित कृषि वानिकी योजना के तहत धौलपुर वन मण्डल में किसानों के लिए एक विशेष अभियान प्रारम्भ किया गया है। इस योजना के अन्तर्गत किसानों को अपनी निजी कृषि भूमि पर वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए उच्च गुणवत्ता वाले ग्राफ्टेड एवं लम्बे पौधे अत्यंत रियायती दरों पर उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही लगाए