छिंदवाड़ा नगर: छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्रामा, युवती को पांचवीं मंजिल से सुरक्षित उतारा गया
छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्रामा पांचवीं मंजिल से युवती को सुरक्षित उतारा छिंदवाड़ा। जिला अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला मरीज पारिवारिक गलतफहमी के चलते पांचवीं मंजिल की रेलिंग पर जा चढ़ी। युवती को कूदने की कोशिश करते देख परिसर में अफरा-तफरी फैल गई। सूचना मिलते ही अस्पताल प्रबंधन और पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला।