हरनौत: सबनाहुआ डीह पुल के पास रिटायर्ड DSP के घर चोरी मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हरनौत थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याण बीघा रोड के निकट सबनाहुआ डीह पुल के पास रिटायर्ड डीएसपी के घर से बीते 27 मई की रात्रि में अज्ञात चोरों के द्वारा सोने चांदी के जेवरात एवं 25 हजार रुपए नगद समेत कुल लगभग 15 लाख रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। पीड़ित रिटायर्ड डीएसपी दिनेश पासवान के द्वारा हरनौत थाना में लिखित आवेदन देकर पुलिस को घटना की जानकारी दी ।