बरेली: इज्जत नगर क्षेत्र में ससुरालियों ने महिला का उत्पीड़न कर मकान बेचकर ₹50 लाख देने का बनाया दबाव, रिपोर्ट दर्ज
थाना इज्जत नगर क्षेत्र में महिला का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न मकान बेचकर 50 लाख रुपये देने का दबाव। एसएसपी के आदेश पर पति समेत ससुराल पक्ष पर केस दर्ज। पीड़िता ने पूरे मामले में एसएसपी से शिकायत की जिस पर एसएसपी ने रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए।