बरेली: गांव चौबारी में बंदरों के हमले से घबराया युवक छत से गिरकर हुआ घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
थाना कैंट क्षेत्र के गांव चौबारी में बंदरों ने किया हमला छत से गिरकर युवक घायल,जिला अस्पताल में भर्ती। परिजनों ने बताया विवेक खाना खाकर छत पर टहल रहा था।इस दौरान बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। बंदरों से बचने के चक्कर में विवेक भाग इस दौरान छत से नीचे गिर गया।